Know Our Nation

राम मंदिर के बारे में क्या ये बातें आप जानते थे ?

26 Mar 2024 2k+ Views
राम मंदिर के बारे में क्या ये बातें आप जानते थे ?

22 जनवरी 2024 का दिन हमारे देश के इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया है| यह वो दिन था जिस दिन का इंतज़ार हर भारतवासी पिछले काफी दशकों से कर रहा था| दोस्तों, यह दिन इतना ख़ास इसलिए माना गया है क्योकि इस दिन राम मंदिर का उदघाटन हुआ था जोकि हमारे प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया गया था|इस लेख में हम राम मंदिर से जुड़े बहुत सारे तथ्यों के बारे में जानेंगे जो कि हर भारतीय को जानना आवश्यक हे, तो चलिए शुरू करते हैं| 

 राम मंदिर एक हिन्दू मंदिर है जो हमारे देश भारत की अयोध्या नगरी (उत्तर प्रदेश) में बनाया गया है, यह स्थान श्री राम का जन्मस्थान माना गया है| 
 राम मंदिर का निर्माण 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुआ| 
 मंदिर का भूमि पूजन समारोह 5 अगस्त 2020 को आयोजित किया गया था, जिसमे "प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी" ने अनुष्ठान किया था| 
 5 अगस्त 2020 को "जय श्री राम"  लिखी ईटों का उपयोग करके भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया| 
 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में बने इस मंदिर का अद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ है| 
 मंदिर में पूजे जाने वाले देवता "राम लला"  विराजमान हैं, जो राम के बाल रूप हैं| 
 कुल आवंटित भूमि: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विभिन्न मंदिरों के निर्माण के लिए 70 एकड़ भूमि दी गयी है| 
 मुख्य मंदिर परिसर: मुख्य मंदिर परिसर 2.7 एकड़ में फैला है,  जहाँ श्री राम की मूर्ती रखी जायेगी और भक्त पूजा कर सकते हैं|

राम मंदिर पर सामान्य प्रश्नोत्तरी - 
1) अयोध्या किस राज्य में स्थित है? - उत्तर प्रदेश 
2) अयोध्या राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कब किया गया था? - 5 अगस्त 2020
3) श्री राम मूर्ति की "प्राण प्रतिष्ठा" किस तिथि को निर्धारित की गयी है? - 22 जनवरी 2024 
4) कौनसी नदी के किनारे राम मंदिर स्थित है? - सरयू नदी के किनारे 
5) राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार का क्या नाम है? - चंद्रकांत सोमपुरा 
6) अयोध्या का राम मंदिर किस शैली में बना हुआ है? - नागर शैली में 
7) अयोध्या राम मंदिर के लिए राम लाला कि मूर्तियों को किसने बनाया है? - अरुण योगीराज 
8) राम मदिर कि ऊचाई कितनी है? - 161 फीट 
9) राम मंदिर में कितने मंडपों का निर्माण किया गया है? - 5 मंडप 
10) राम मंदिर में कुल कितने खम्बे हैं? - 392 
11) राम मंदिर का निर्माण करने वाले ट्रस्ट\समीति का क्या नाम है? - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 
12) राम मंदिर कि नीव में इस्तेमाल किये गए काले पत्थर (शालिग्राम शिला) का क्या महत्व है? - भगवान् विष्णु का प्रतीक 
13) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव कौन हैं? - चम्पत राय 
14) राम मंदिर परिसर के चारों कोनो में क्या है? - चार मंदिर 
15) रामलला कि नवनिर्मित प्रतिमा उचाई कितनी है? - 51 इंच 
16) अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को जलने वाली अनोखी अगरबत्ती कितने फीट लम्बी है? - 108 फीट 
17)  राम मंदिर में कितनी मंजिलें हैं? -
18) अयोध्या राम मंदिर के मुख्य गुम्बद कि ऊचाई कितनी है? - 141 फीट 
19) किस राज्य सरकार ने "रामलला दर्शन योजना" कि शुरुआत की है? - छत्तीसगढ़ 
20) PM मोदी जी ने स्वच्छ तीर्थ स्थलों के लिए किस अभियान की शुरुआत की है? - स्वच्छ मंदिर 
21) उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है? - नरेन्द्र मोदी 
22) अयोध्या की विवादित भूमि से कौन-सी एतिहासिक घटना जुड़ी है? - बाबरी मस्जिद विध्वंस 
23) विवादित भूमि पर निर्मित बाबरी मस्जिद का ढांचा कब तोडा गया था? - 6 दिसम्बर 1992 
24) साल 1992 में विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय देश के प्रधानमन्त्री कौन थे? – श्री पी.वी. नरसिम्हा राव 
25) साल 1992 में विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे? - कल्याण सिंह 
26) योगी सरकार ने अयोध्या आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू कि है? - पेइंग गेस्ट योजना 
27) अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है? - अयोध्या धाम जंक्शन 
28) "अयोध्या एअरपोर्ट" का नया नाम क्या है? - महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट 
29) "फैजाबाद जंक्शन" का नया नाम क्या है? - अयोध्या कैंट 
30) कोनसा महाकाव्य मुख्य रूप से भगवान् राम और अयोध्या से सम्बंधित है? - रामायण 
31) सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अयोध्या कि विवादित 2.77 एकड़ ज़मीन पर मंदिर के लिए केंद्र सरकार को ट्रस्ट बनाने और मुस्लिमों को 5 एकड़ भूमि मस्जिद निर्माण हेतु आवंटित करने का आदेश दिया था? - अनुच्छेद 142